फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवोदय में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, शिवहर में 40 सीटों पर होगा चयन, RTI में खुलासा

Wed, 16 Aug 2023 01:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वहीं, शिवहर में 40 सीट पर ही चयन होगा, आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त कर दिया गया है। इससे पहले 10 अगस्त तक ही आवेदन की तिथि थी, लेकिन बीच में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई थी। अब अंतिम तिथि 17 अगस्त तक कर दिया गया है। इसकी जानकारी खैरवी स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अंजुम अर्शी ने दी है।

विज्ञापन


प्राचार्य अंजुम अर्शी ने बताया कि जो बच्चे कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं और जिनकी जन्मतिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 14 के बीच है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अर्शी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने एवं अन्य जानकारियों के लिए विद्यालय के वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

शिवहर में 40 सीट पर ही होता है नामांकन, आरटीआई में खुलासा
हर नवोदय विद्यालय में 80 सीटें होती हैं। ऐसे में शिवहर जिले में 40 ही सीट पर नामांकन हो पता है। इसका खुलासा आरटीआई से मिली एक सूचना से हुआ है। दरअसल, शिवहर के आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने हाल ही में नवोदय विद्यालय प्रबंधन से आरटीआई के तहत इसकी जानकारी मांगी थी। उन्हें बताया गया था कि सूबे के शिवहर समेत सूबे के छह नवोदय विद्यालयों में मात्र 40-40 बच्चों और शेष 33 विद्यालयों में 80-80 बच्चों का नामांकन होता है। ध्यान रहे कि शिवहर में भवन एवं शैक्षणिक भवन अधूरा रहने के कारण मात्र 40 बच्चों का कक्षा छह में नामांकन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें