फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Narendra Modi Interview : लालू यादव ने कहा- पीएम मोदी को मक्खन-चासनी लगा रहे, सवाल तो मैं पूछ रहा हूं

Sat, 25 May 2024 11:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Election 2024 : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ उनका इंटरव्यू लेने वाले पत्रकारों को भी निशाने पर लिया है। लालू ने कहा कि यह लोग मक्खन-चासनी लगा रहे, सवाल तो पूछ ही नहीं रहे।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को फिर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं और पाटलिपुत्र क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए पत्रकारों के पत्रकारिता पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुल आठ सवाल उठाये हैं। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पत्रकार लोग नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू ले रहे है, लेकिन कोई अपना पत्रकारिता धर्म नहीं निभा रहा। किसी ने डर के मारे प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि आपने सालाना 𝟐 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आपने वह वादा किस आधार और अध्ययन के तहत किया था?

विज्ञापन


काला धन, नमामि गंगे, नोटबंदी,  महंगाई और बेरोज़गारी पर उठाया सवाल 
अगले सवाल में लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि आपने कहा था कि लाखों करोड़ काला धन विदेशों में है, प्रत्येक के खाते में 𝟏𝟓-𝟏𝟓 लाख रुपए यूं ही आ जाएगा, वह क्यों नहीं आया? यह किसी पत्रकार ने नहीं पूछा?  फिर लालू प्रसाद यादव ने नमामि गंगा को लेकर सवाल पूछे। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आपने गंगा सफ़ाई की बात की, उसका क्या हुआ? गंगा मैया को पहले से अधिक प्रदूषित कर दिया है। किसी पत्रकार ने नहीं पूछा? पहले देश पर कितना कर्ज था, अब कितना है? 𝟏𝟎 वर्षों में इन्होंने चार गुणा कर्ज क्यों बढ़ा दिया? इन्होंने पूँजीपतियों का 𝟐𝟓 लाख करोड़ माफ़ क्यों किया? कोई नोटबंदी का ज़िक्र नहीं कर रहा? ना ही इसके फायदे पूछ रहा है? इनके कार्यकाल में रिकॉर्डतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी क्यों बढ़ी? बिहार ने आपको इतने सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया?

सवाल पूछने से पहले लगाते हैं मक्खन
लालू प्रसाद यादव ने अंत में लिखा है कि ये इंटरव्यू नहीं पटकथा है। एक सवाल पूछने से पहले पत्रकार लोग तीन मिनट मक्खन लगाते है, फिर चासनी में लपेट एक सवाल पूछते है, फिर तीन मिनट मक्खन लगाते है। ऐसा  स्क्रिप्ट भी नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें