फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हरियाणा से लौटा था मजदूर, दो दिन बाद मिला शव, हत्या या साजिश?

Wed, 02 Jul 2025 12:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव घर से 300 मीटर दूर कुंभरी नदी किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजू रविदास के रूप में हुई है, जो हाल ही में हरियाणा से लौटा था।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में हत्या कर शव को घर से करीब 300 मीटर दूर कुंभरी नदी किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी शिवालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है। वह हाल ही में हरियाणा से गांव लौटा था। राजू की मां छठी देवी ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए नदी की ओर गए तो जलकुंभी में शव पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मंगलवार को राजू की किसी पड़ोसी से कहासुनी हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, हत्या किसने और क्यों की, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। छठी देवी का आरोप है कि राजू की ईंट और लाठी से पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया। मृतक हरियाणा के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पूर्व ही अपने गांव लौटा था। दो दिन पहले उसकी पत्नी रेखा देवी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। राजू के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी मायके से लौट रही है।

यह भी पढ़ें: जमीन लेकर नौकरियां दिलवाईं, CBI ने लालू के खिलाफ लगाए आरोप, कहा- पर्याप्त सबूत है
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव पर चोट के कई निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया यह आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। एफएसएल की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें