फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कागज पर सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी कौन? निशांत कितने पढ़े-लिखे? सबसे अमीर MLC प्रत्याशी को भी जानिए

Tue, 09 Jun 2026 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह की पत्नी कागज पर कौन है? उनकी संपत्ति कितनी है? भाजपा, जदयू और राजद उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल करते वक्त अपने बारे में क्या-क्या जानकारी दी है? निशांत कुमार कितने पढ़े लिखे हैं? आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद् चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद् की 10 सीटों पर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इन उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र पर अपने बारे में सारी जानकारी स्पष्ट कर दी है। इसमें कुछ बात ऐसी जानकारी भी जो आपको जानना जरूरी है। जैसे, सबसे अमीर एमएलसी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नहीं बल्कि महागठबंधन से राजद प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह है। उनकी पत्नी के पास ढाई किलोग्राम सोना और 35 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी संपत्ति कुल 54 करोड़ रुपये बताई है। सुनील सिंह हथियारों के भी शौकीन है। उनके पास डीबीबीएल गन और रिवॉल्वर है। वहीं सबसे कम संपत्ति ललन प्रसाद के पास है। इनके पास 5.60 लाख की चल और 14.90 की अचल संपत्ति है। 

विज्ञापन


पवन सिंह ने अपने बारे में क्या-क्या बताया?
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एलएलसी पद पर नामांकन करने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शपथ पत्र में अपनी पत्नी का नाम ज्योति सिंह बताया है। उनके पास 5.4 करोड़ की चल और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनके पास तीन चार पहिया वाहन है। इसमें सबसे महंगी कार 94.36 लाख रुपये की रेंज रोवर है। पवन सिंह के पास पांच सौ ग्राम सोना और एक किलो चांदी है। पवन ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा 2004 में पास की है। 

निशांत कुमार के बारे में जानिए
निशांत कुमार चार करोड़ 63 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास एक करोड़ 21 लाख रुपये की जमा राशि है। यह राशि बैंक और एफडी के रूप में जमा है। वहीं एक करोड़ 96 लाख की चल और दो करोड़ 67 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें खेती की जमीन और मकान है। यह संपत्ति उन्हें उनकी मां मंजू सिन्हा के निधन के बाद मिला।  20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत कुमार की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई। इसके बाद वह मसूरी चले गए। यहां पर मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद निशांत ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पांच सेमेस्टर तक की पढाई। तीन सेमेस्टर पढ़ाई उन्होंने छोड़ दी। 
विज्ञापन

Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
विज्ञापन


अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी जानिए
वहीं भाजपा के उम्मीदवार संजय मयूख के पास तीन करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके पास 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोना और एक किलो चांदी हैं। इनके अलावा भाजपा उम्मीदवार अनिल ठाकुर के पास 22 लाख रुपये की चल और 1.44 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं भाजपा उम्मीवार शीला पंडित के बाद 29 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके पति के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति है। इन पर कोई केस दर्ज नहीं है। इधर, जदयू प्रत्याशी ललन प्रसाद के पास करीब 15 लाख की अचल और 5.60 लाख रुपये की चल संपत्ति है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें