फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केके पाठक ने की कार्रवाई, एचएम समेत तीन शिक्षक निलंबित, कंप्यूटर कंपनी को भी किया जुर्माना

Fri, 29 Dec 2023 06:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : मुख्य सचिव के के पाठक लगातार विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं एमडीएम के दो एनजीओ पर एक एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
केके पाठक पहुंचे स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी और शिवहर जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने कार्रवाई करते हुए एमडीएम के दो एनजीओ पर 11 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही शिवहर जिले के कमरौली मध्य विद्यालय में लगाए गए पटना के कंप्यूटर कंपनी पर एक लाख का पेनाल्टी किया है। इसके अलावा मध्य विद्यालय धनकौल के प्रधानाध्यापक का वेतन बंद कर दिया है।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को किया निलंबित  
 मुख्य सचिव के के पाठक जिला मुख्यालय में निरीक्षण के बाद विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री पाठक बेरवा मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण कर मध्य विद्यालय पहुंचे।उस विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इस वजह से उस विद्यालय के हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वही एनजीओ के द्वारा परोसे जाने वाले बच्चों के एमडीएम का खाना लेट से पहुंचने पर के के पाठक ने दो एनजीओ पर 1- 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

प्रधानाध्यापक का रोका वेतन 
 केके पाठक ने सीतामढ़ी ओरियंटल स्कूल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह शिवहर के लिए निकल गए। रास्ते में धनकौल मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां भी प्रधानाध्यापक बिना सूचना के विद्यालय से गायब थे। जांच के दौरान गायब पाए जाने के कारण केके पाठक ने हेडमास्टर के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


कंप्यूटर कंपनी पर लगाया एक लाख रुपया जुर्माना 
केके पाठक कमरोली मध्य विद्यालय पहुंचे जहां कंप्यूटर नहीं चलने पर उक्त कंपनी पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगा दी। बताया गया कि के के पाठक ने जब बच्चों से पूछा कि कंप्यूटर सिखाई जाती है, तो बच्चों ने एक सुर में कहा कि कंप्यूटर क्लास नहीं होता है। बच्चों ने कहा कि बहुत दिनों से माउस भी खराब है। दर्जनों स्कूल के निरीक्षण के बाद के के पाठक पटना लौट चुके हैं। गुरुवार की देर शाम के के पाठक सीतामढी पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात तक डायट भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें