पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को छपरा गोली कांड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मतदान हुआ उसके बाद यह घटना हुई है। लेकिन, घटना से पहले उसके पूर्व मतदान केंद्र पर राजद के प्रत्याशी और कार्यकर्ता गए थे। वहां तनाव फैला दिया और फिर तनाव की स्थिति में ही मतदान हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर आग में घी डालने का काम कौन किया? सबसे पहले राजद के जो प्रत्याशी थे वह गई थी और तनावपूर्ण स्थिति बनाकर लौट आई थी। फिर इसी बीच चुनाव हुआ फिर कुछ और बातें हुई होगी जिसके बाद यह कार्रवाई हुई और गोली चली। किसने किसको मारा है? यह जांच का विषय है। चुनावी हिंसा उचित नहीं है। घटना की जांच और इसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
पवन सिंह को पहले ही निकाल देना चाहिए था
पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित किए जाने पर कहा कि उनको तो पहले ही निकाल देना चाहिए था। इस समय उन्होंने नामांकन किया था और नामांकन वापस नहीं लिया। उसी समय निकाल देना चाहिए।लेकिन अब जो निकाला गया है उससे गलत संदेश जा रहा है। इससे जो उम्मीदवार है उनको मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हम भी वहां जायेंगे। काराकाट के जनता से कहा कि पवन सिंह को न एनडीए से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। वहां से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा है।
चुनाव लड़ने के लिए सिंगापुर से आई हैं
मीसा भारती ने पीएम को भाजपा वाले कहीं बीएलओ न बनवा दें, इस बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति का क, ख भी नहीं पता है उनको। राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। पीएम पर बयान देना यह शोभनीय नहीं है। अगर पीएम बार-बार बिहार आ रहे हैं तो यह सौभाग्य है। बिहार के हैं चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। चार जून को तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बनने वाले हैं। यह बिहार के विकास के लिए शुभ लक्षण है। अब की 400 पार में कोई शंका नहीं है। मीसा भारती बहुत बड़ा राजनीतिज्ञ नहीं है।
राज्य को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम को झूठ का फैक्ट्री बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि आदमी जैसा रहता है वैसा हीं किसी को बोलता है। जैसा चश्मा लगाएंगे उसी तरह दिखेगा। साफ चश्मा लगा कर देखिएगा तो साफ दिखेगा। जो पीएम पर इस तरह का बयान देते हैं तो जिस तरह जी 20 में विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष आए और पैर छूकर प्रणाम किया तो झूठा आदमी को कोई प्रणाम करता है क्या..? चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान भेजने का कार्य किया है तो झूठा है क्या..? जो यह बोल रहे हैं वह खुद झूठा है। झूठ का राज कायम करके राज्य को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है।
बंगाल में हिंसा का वातावरण पैदा किया जा रहा है
चार जून के बाद इंडी गठबंधन के लोग अपना बंगला झांकते नजर आएंगे। बंगाल में हुई हिंसा के बाद छपरा गोलीकांड यह हताशा की स्थिति है। इंडभ् गठबंधन के लोगों में हताशा की स्थिति बनी है। लोकसभा चुनाव हारने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। बंगाल में हिंसा का वातावरण पैदा किया जा रहा है। उसी के देखरेख में बिहार में हारते हुए नजर आ रहे हैं। छपरा में ऐसा कर रहे हैं कि यह लोग जान बूझकर लोकतंत्र को कलंकित करने में जुटे हैं। इससे आम मतदाताओं से बचने की अपील की है।