फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जीतन राम मांझी की पार्टी की चुनाव प्रचार गाड़ी पर हमला, बदमाशों ने फाड़े बैनर-पोस्टर; छिनतई भी की

Thu, 07 Nov 2024 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता राजद समर्थित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार गाड़ी का पोस्टर फाड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुस्तान आवास मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लैस असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के प्रचार वाहन को नहीं घुमाने की चेतावनी दे डाली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


प्रचार वाहन को रोककर चालक की पिटाई की
मालूम हो कि गया जिले के दो विधानसभा इमामगंज और बेलागंज विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसे लेकर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रौशन मांझी और एनडीए से हम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी चुनावी मैदान में हैं। दोनों पार्टियों के द्वारा धुआंधार प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के बांकेबाजार प्रखंड के पंचमा गांव में हम पार्टी का प्रचार वाहन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकला ही था कि प्रचार वाहन को रोककर चालक की पिटाई की गई। उसके बाद चालक का मोबाइल छीनकर प्रचार वाहन में लगे पोस्टर और बैनर को फाड़कर फरार हो गया।

राजद वालों पर हमला करने का आरोप लगा 
इधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता राजद समर्थित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें