हम पार्टी ने दावा किया कि वह सीएम नीतीश कुमार से साथ हर हाल में खड़े रहेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर विपक्षी दलों में खलबली मची हुई
वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। कुछ विपक्षी नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान के सहारे अपनी राजनीति रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं जबकि वह एनडीए सरकार के साथ मुस्तेदी से खड़े हैं। उनकी लिए राष्ट्रहित और राज्यहित हमारी पार्टी की प्राथमिकता है। एनडीए सरकार में दो सीटों पर मंत्री पद की मांग जायज है। यह मांग पार्टी कार्यकर्ताओं की है। हमारी पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है, देश के गरीब चाहे किसी वर्ग में हो उनको लाभान्वित करना है। हमारी पार्टी फ्लोर टेस्ट के दिन एनडीए सरकार के साथ मुस्तैदी से सीएम नीतीश कुमार के साथ खड़ी है।