फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair : झारखंड की लड़की ने बिहार में प्रेमी के घर पर खाया जहर, कहा- प्यार किया है कोई चोरी नहीं की

Sat, 08 Feb 2025 09:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Love Affair : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। कोई कह रहा था लड़की को अस्पताल पहुंचाओ, तो कोई कह रहा था पुलिस को बुलाओ। आननफानन में एक शख्स सबकी बात को काटते हुए कह रहा था-नहीं, मुझे इसे थाना ले जाकर छोड़ देना है। मामला खुला तो सबके होश उड़ गये।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में झारखंड से आई प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे पर जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड का है। काफी देर तक केजी रोड में अफरातफरी का माहौल बना रहा। युवती जब जहर खा कर बेहोश हो गई तो प्रेमी के पिता युवती को महिला थाना ले जा कर छोड़ दिये, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्यार के नाम पर बनाया संबंध 
 पीड़ित युवती ने बताया कि वह झारखंड के धनबाद शहर की रहने वाली है। पिछले 3 साल से ज्यादा समय से केजी रोड के रहने वाले कृष्णा गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता और मेरा प्रेम संबंध है। कई बार उन्होंने शादी करने का वादा किया और हम दोनों प्रेम में शारीरिक संबंध भी बना, लेकिन पिछले 6 महीना से वह शादी करने की बात से मुकर रहे हैं। हम कई बार हाथ-पैर जोड़े लेकिन वो मेरी बात को सुन नही रहे है। उनके पिता कृष्णा प्रसाद से भी हम कई बार मिलकर सारी बात बताये, लेकिन वो भी अपने बेटा की तरह हमको नजरअंदाज कर दिए। इस बीच हम दोनों का निजी तस्वीर को राजीव गुप्ता सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आज हम उनके यहां आए थे कि हम से शादी करिए मेरे माता-पिता भी इस प्रेम के वजह से मुझे ठुकरा दिए है। अब येलोग भी  मेरी बात नहीं सुन रहे हैं, जिसके बाद हम मजबूरी में जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश किये।

आवेदन का है इंतजार 
इस मामले में महिला थाना प्रभारी नीतू प्रिया ने बताया कि ऑटो में एक लड़की को ले कर कुछ लोग आये थे। उसकी हालत को देख हम उनको पहले अस्पताल ले जाने की सलाह दिए हैं। लड़की का फिलहाल इलाज चल रहा है। अगर लड़की के तरफ से कोई आवेदन आता है तो कानूनी कार्यवाई कर उसकी मदद की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें