फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप के मालिक की हत्या, अपराधियों ने मारकर फेंकी लाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Jul 2025 11:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: सदर डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि आभूषण दुकानदार के बॉडी में गले पर फंदे का निशान पाया गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में चार दिवारी के भीतर एक आभूषण दुकानदार का लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। शुक्रवार की अहले सुबह चहारदीवारी के भीतर मिले शव को देखकर प्रथम दृष्टि संदिग्ध अवस्था में मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर सिंघौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृत दुकानदार की पहचान महारथपुर निवासी मनोज शाह, सुनील कुमार (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पत्नी को कहा- सामान की डिलीवरी देने के लिए आया हूं
बताया जा रहा है कि बर्तन और आभूषण (पायल आदि) का दुकान फतेहपुर में चलाता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सुनील ने गुरुवार दोपहर उसने अपनी पत्नी को फोन किया था। कहा कि सामान की डिलीवरी देने के लिए आया हूं। थोड़ी देर में घर आता हूं। करीब दो घंटे बाद भी सुनील घर नहीं लौटे तो पत्नी ने कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। अहले सुबह सुनील की लाश मिली तो सब दंग रह गए। 

अपराधियों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाया
घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, किन कारणों से मृत्यु हुई है, उसका अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि उक्त दुकानदार की हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया गया है। वहीं भाई दिनेश साह ने दावा किया कि सुनील को किसी ने दुकान से अगवा किया। आज लाश मिली है। आशंका है कि अपराधियों ने अपहरण के बाद उसकी हत्या की है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन

JDU की सभा में पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा, बिजली बिल माफी और जमीन के पर्चे की मांग लेकर नाराजगी
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- घटना के कारणों का जांच कर रही पुलिस

लोगों का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान चलाकर भरण पोषण करता था। सिंघौल थानेदार चंद्रकांत सिंह ने बताया कि एक दुकानदार की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। फिलहाल घटना के कारणों का जांच किया जा रहा है। जिस जगह दुकानदार की लाश मिली है। उसी इस आसपास क्षेत्र में उसकी दुकान भी है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही मामला के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की कागजी प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें