फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अनुसूचित जाति ही टागरेट; लालू के राजद ने किया सम्मेलन तो नीतीश के जदयू ने कर दी ऐसी बड़ी घोषणा

Wed, 26 Jul 2023 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की बिसात तेजी से बिछाई जाने लगी है। राजद ने बुधवार को राज्यस्तरीय सम्मेलन कर अति पिछड़ा वर्ग को टारगेट किया तो जदयू ने दो कदम आगे बढ़कर इन जातियों को सम्मान दिलाने की नई घोषणा कर दी।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जदयू भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। जदयू अनुसूचित जाति और अतिपिछड़े वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। जदयू इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति के दोनों में जाकर राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन
जदयू ने इसका एलान के जरिए किया है जदयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में मोटे अक्षरों में लिखा गया है "ग्राम संसद सद्भाव की बात" इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई है और कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जदयू पंचायत इकाई द्वारा अनुसूचित जाति के दोनों में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
अति पिछड़ा वर्ग को संगठित रहने की अपील 
जदयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक और पोस्टर लगा हुआ है। इसमें लिखा हुआ है कि अति पिछड़ा वर्ग को संगठित रहने और सतर्क रहने एवं भ्रमित नहीं होने के लिए कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह पोस्टर बिहार प्रदेश जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर लगाया गया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की भी तस्वीर लगी हुई है। वहीं जदयू ने "जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे" का नारा भी इस पोस्टर में लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें