आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार की चर्चित आईपीएस अधिकारी आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। काम्या मिश्रा से पहले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया गया था, और अब आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया है। 5 अगस्त 2024 को आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्हें 180 दिन की छुट्टी दी गई थी, इसके बाद आज मंगलवार को उनका इस्तीफा मंज़ूर कर लिया गया।
यह खबर भी पढ़ें -Akshara Singh : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किन लोगों को कह दिया अपशब्द, खुद को बताया शेरनी
अगस्त महीने में दिया था इस्तीफा
5 अगस्त 2024 को आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा के इस्तीफा की सूचना मिली थी। 'अमर उजाला' ने इस बात की पड़ताल के लिए उनसे बात की और तब उन्होंने 'अमर उजाला' के कॉल पर इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि कारण पूछने पर उन्होंने निजी-पारिवारिक कारण बताया था। पुलिस मुख्यालय ने तत्कालीन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। यह मंजूरी उन्हें अब मिली है।
यह खबर भी पढ़ें -ममता की ताकत : अस्पताल ने नवजात की मौत बताई, 200 दिनों बाद मां ने बच्चे को जिंदा ढूंढ़ निकाला
कारण से लोग नहीं हो रहे संतुष्ट
काम्या मिश्रा से पूछे जाने पर कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, क्यों कि इतनी कम उम्र की नौकरी में कोई ऐसा करता नहीं है। उन्होंने बस इतना ही जवाब दिया था कि निजी-पारिवारिक कारण की वजह से इस्तीफा दे रही हूं। इससे ज्यादा उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन उनके नौकरी से इस्तीफा देने की वजह कुछ और बताई जा रही थी।उस समय यह चर्चा थी कि पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद काम्या मिश्रा को एसआईटी को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस केस के खुलासे में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थीं। इस वजह से उस समय काम्या मिश्रा काफी चर्चा में आई थी।
पहले ही प्रयास में बन गई आईपीएस अधिकारी
आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98 प्रतिशत अंक लाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रेक कर दिया। महज 22 साल की उम्र में वह आईपीएस अफसर बन गईं।