फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : DRI के हत्थे चढ़ा इंटरनेशन मादक पदार्थ का तस्कर, 42 करोड़ का मादक पदार्थ कोकीन जब्त

Thu, 14 Nov 2024 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : देश में सक्रिय मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य के खिलाफ में डीआरआई टीम ने एक इंटरनेशनल तस्कर को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ कोकीन की कीमत करीब ₹42 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
डीआरआई टीम ने की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में डीआरआई टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ₹42 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ कोकीन की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह इसको साउथ एशियाई के देश थाईलैंड से लाकर पहले भूटान और फिर नॉर्थ ईस्ट के असम के रास्ते दिल्ली के किसी माफिया को देनी थी। इंटरनेशनल मार्केट में जब्त  कोकीन की कीमत करीब ₹42 करोड़ रुपए आंकी गई है। मिली जानकारी में जब्त कोकीन 4.2किलोग्राम है। गायघाट थाना क्षेत्र के मैथी टोल प्लाजा NH 57 के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि देश में सक्रिय मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य के खिलाफ में डीआरआई टीम ने एक इंटरनेशनल तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर गयाघाट थाना क्षेत्र के NH 57 के पास की टोल प्लाजा के पास एक सफेद कार में करीब 4.2 KG मादक पदार्थ कोकीन रखे हुए थे। इसके बाद डीआरआई की टीम ने आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर ली। 

 पूछताछ के दौरान पता चला कि  तस्कर महाराष्ट्र का रहने वाला शाहीन शेख है और एक बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है। इंटरनेशन तस्कर ने इस खेप को दिल्ली के एक सप्लायर को देने के लिए कहा था। फिर वह इस खेप को लेकर थाईलैंड से निकला और फिर भूटान पहुंचा। इसके बाद असम में आकर एक कार को हायर किया और दिल्ली चल दिया। इस दौरान इसकी   जानकारी डीआरआई की टीम को मिली थी। जानकारी मिलते ही डीआरआई की टीम ने सघन जांच अभियान को तेज कर दिया और फिर गायघाट थाना क्षेत्र के मैथी टोल प्लाजा के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ कोकीन की कीमत करीब ₹42 करोड़ रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें