फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Shot in Bihar: चार बेटियों के बाद यही एक बेटा... लहू देख मां की चीत्कार; इंटर छात्र को किसने मारी गोली

Fri, 04 Jul 2025 07:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News : चार बेटियों के बाद हुए बेटे को बड़ा किया और अब उसे खून में लथपथ देखा तो मां के सब्र का बांध टूट गया। मां वहीं चीत्कार मारकर रोने लगी। इंटर के छात्र को किसने गोली मारी, इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र के कारगिल चौक स्थित शिव मंदिर के पीछे राजोपट्टी मोहल्ले में गुरुवार रात इंटर के एक छात्र को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव निवासी विजय महतो के पुत्र सुशील कुमार (17) के रूप में हुई है। सुशील इंटर में साइंस का छात्र है और कोचिंग की तैयारी के लिए सीतामढ़ी में किराए के लॉज में रह रहा था। घटना की खबर मिलते ही छात्र के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। मां संगीता देवी फूट-फूट कर रो पड़ीं और बोलीं कि "चार बेटियों के बाद बस एक ही बेटा है।"

विज्ञापन


साथ रहने वाले छात्र ने बताई आंखों देखी
घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सुशील के साथ लॉज में रहने वाले छात्र अनमोल कुमार ने बताया कि जब वह बाहर निकला तो उसने सुशील को बाथरूम के पास सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। आनन-फानन में अन्य छात्रों की मदद से उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर वरुण कुमार ने बताया कि छात्र के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी है और हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
पश्चिम चंपारण में उफान पर गंडक नदी, मुख्य सड़क पर 10 फीट पानी; जान जोखिम में डालकर चलने पर लोग मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी, दो छात्र हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ रामकृष्ण और मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का माना जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गोली पास से मारी गई है और इसमें साथ पढ़ने वाले छात्रों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें