फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; परिवालों वालों ने दाह संस्कार भी कर दिया; जानिए क्या कैसे हुआ

Sun, 16 Mar 2025 05:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: दो दिनों से दंपती के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी। अचानक दोनों घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की तो अगले दिन दोनों के शव मिले।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चार बच्चों के माता-पिता ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और आननफानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूरा घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव की है।

विज्ञापन


पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय बिरजू मंडल और 28 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने किन्हीं अज्ञात कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया। पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।
यह भी पढ़ें: होटल में घुसकर अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों के साथ की लूटपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था
स्थानीय लोगों के अनुसार होली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिनों से एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं हो रही थी। अचानक शनिवार की शाम दोनों घर से निकल गए। कुछ देर के बाद परिजन दोनों पति-पत्नी को खोजने निकले। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि दोनों अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उक्त सूचना पर परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद गांव में उक्त घटना की चर्चाएं शुरू हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें