फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डाक्टर को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर; वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 11:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : होमियोपैथिक चिकित्सक अपने क्लिनिक में बैठे हुए थे। तभी वहां दो अपराधी पहुंचे और क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने एक होमियोपैथिक चिकित्सक के क्लिनिक में घुस कर उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन में घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। चिकित्सक को गले में गोली लगी है।

विज्ञापन

घटना बरांटी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक की है।

क्लिनिक में घुसकर मारी गोली 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे के करीब सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव निवासी स्व रामानंद सिंह के पुत्र होमियोपैथिक चिकित्सक अखिलेश सिंह मदारपुर चौक स्थित अपने क्लीनिक पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश क्लीनिक पर पहुंचे और डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गये। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरांटी थाना की पुलिस और परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन क्लिनिक पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला तथा सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पहुँचने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बरांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मदारपुर चौक स्थित एक होमियोपैथिक चिकित्सक के क्लिनिक में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार दी।  सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें