फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Rally : गृह मंत्री अमित शाह 87 दिनों के अंदर दूसरी बार आ रहे बिहार, 5 मिनट पटना रुककर जाएंगे लखीसराय

Thu, 29 Jun 2023 09:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lakhisarai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

87 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर से बिहार आ रहे हैं। आज यानी गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में गृह मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, यह इलाका जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में आता है। राजनीति पंडित इस जनसभा को भाजपा की बड़ी रणनीति बता रहे हैं। संभावना जताई जा रही है भाजपा इस लोकसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


इधर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा। दरसअल, अमित शाह "मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत यहां आ रहे हैं। वह मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इससे पहले अमित शाह 2 अप्रैल को नवादा आए थे। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था।

विशेष विमान से दिल्ली से पटना आएं शाह
गुरुवार सुबह 11:50 बजे गृह मंत्री अमित शाह पटना के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे वह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर 5 मिनट रुकने के बाद 1:25 बजे लखीसराय के लिए रवना होंगे। दोपहर 2:05 बजे अमित शाह लखीसराय पहुंचेंगे। 2:10 बजे वह अशोक धाम के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। इसके बाद 2:15 बजे अशोक धाम परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 से 2:55 बजे तक यहां पर पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही अशोक धाम संग्रहालय का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद 3 बजे गांधी मैदान लखीसराय पहुंचेंगे। यहां पर एक घंटे यानी 4 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:15 से 5:05 बजे तक भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पटना के लिए रवाना होंगे। यहां पर शाम 6 बजे पहुंचेंगे। वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन


लखीसराय में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षकर्मी तैनात
इधर, गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर लखीसराय में अलर्ट जारी किया गया है। लखीसराय एसपी ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए निर्देश में कहा गया है कि गृह मंत्री की सुरक्षा श्रेणी Z+ है। इसको ध्यान में रखते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीआपीएफ, बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी ढंग से उपयुक्त समन्वय किया जाए। साथ ही उनके आगमन के दौरान अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाए।

भगवा ध्वज और पोस्टर से पटा लखीसराय 
इधर, गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बिहार भाजपा ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिस राह से अमित शाह गुजरेंगे, उसे पोस्टर और भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। दर्जनों बैनर और पोस्टर शहर के हर मुख्य चौक-चौराहों पर लगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से भाजपा इसकी तैयारी कर रही है। बिहार भाजपा के बड़े और छोटे नेता लगातार लखीसराय कैंप कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें