पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
नीतीशजी, आपको किसी गत का नहीं छोड़ेंगे लालूजी
गृह मंत्री ने कहा कि मैं पलटू बाबू को कहना चाहता हूं कि आपने जनाद्रोह किया। लेकिन, मोदी जी की सरकार ने देश से आतंकवाद को उखाड़ने का काम किया है। राजद और जदयू धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने धारा 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहने की बात कही थी। लालू जी खून की नदियां तो छोड़ो, एक कंकड़ तक अब तक नहीं चला। अमित शाह ने पूछा कि यह 2जी घोटाला करने वाला इंडी एलांयस चाहिए या 5जी देने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए? उन्होंने नीतीश कुमार तंज सकते हुए कहा कि आपको तो प्रधानमंत्री पद छोड़िए संयोजक तक नहीं बनाया गया।
नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन चुके हैं
इधर, कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में जंगलराज 2 का शासन चल रहा है। न पढ़ाई, न स्वास्थ्य मिली। बिहार में किसान परेशान हैं। अपराध चरम पर है। कानून का राज खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन चुके हैं। रोज हत्या हो रही है, हत्यारों को संरक्षण महागठबंधन सरकार दे रही है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह महागठबंधन सरकार की विदाई का शंखनाद करने आए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले जांच करते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, गृह मंत्री के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सारी तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से पटना आए। दोपहर एक बजे वह पटना एयरपोर्ट पहुंचे। 1:05 बजे गृह मंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। करीब 1:40 बजे वह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पहुंचे। अमित शाह लगभग 3 घंटे तक मुजफ्फरपुर में रहेंगे। कार्यक्रम का समापन कर वापस पताही एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 3:35 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।