फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आसमान से बरस रही आग; चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान की लू लगने से गई जान

Mon, 27 May 2024 08:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मौसम विभाग हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया था और साथ ही अनावश्यक घर से नहीं निकलने की सलाह दी थी। इस बीच एक होमगार्ड जवान की लू लगने से मौत हो गई। वह चुनावी ड्यूटी में आया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने पहले ही से राज्य में हीट वेव अलर्ट जारी रखा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में रोहतास में एक होमगार्ड जवान की लू लगने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मोतिहारी जिले के ठाका थाना अंतर्गत गौडरी निवासी मोहम्मद शमीउल्लाह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में आये थे सासाराम 
घटना के संबंध में सासाराम नगर थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान शमीउल्लाह की मौत लू लगने से हो गई। एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को अचानक शमीउल्लाह की तबीयत बिगड़ी। आननफानन में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मोतिहारी से वह लोकसभा चुनाव के लिए रोहतास आये थे।

मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए किया था अलर्ट 
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी कर रखा था। गोपालगंज, नालंदा, मधुबनी, बक्सर और  पूर्वी चंपारण में हीट वेव की आशंका जाहिर किया था। साथ ही नालंदा, दरभंगा, पटना और रोहतास जिलों में हॉट नाइट की घोषणा की गई थी। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार के लिए हेलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अब बिहार में रेमल की चेतावनी 
अब मौसम विभाग ने रेमल चक्रवात की चेतावनी दी है, जिसमें मौसम विभाग के अनुसार कई बिहार से इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही    130 से 140 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चलने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है। रेमल चक्रवात से प्रभावित होने वाले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले हैं।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें