फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में हाई स्कूल शिक्षिका ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश

Sat, 06 Apr 2024 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पालीगंज में हाई स्कूल की शिक्षिका ने सुसाइड कर लिया। शिक्षिका की लाश उनकी ही घर के एक कमरे में फंदे से झूला रही थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

मृत शिक्षिका की पहचान रेशमा कुमारी के रूप में की गई है, जो पालीगंज के चंदौसी हाई स्कूल में पदस्थापित थी। पालीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि वह मूल रूप से नालंदा की रहने वाली थीं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अबतक किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामले से पर्दा उठ सकता है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें