फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, पुलिसकर्मी घायल; इस कारण हुआ था विवाद

Thu, 28 Mar 2024 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि  एकविगहा तकियापर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है। बीच-बचाव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में बुधवार की देर रात जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र एकबिगहा गांव में शोर करने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद देखते-ही-देखते दोनों ओर से जमकर ईट पत्थर चलने लगे। वारदात की सूचना पाकर बुनियादगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मी की घायल होने की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। वहीं घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर कर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


गाली-गलौज को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ
इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुरुवार देर रात बुनियादगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एकविगहा तकियापर गांव में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। जहां दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव करने में एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गए है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष बुनियादगंज के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकरी को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पुछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। साथ ही जख्मी पुलिस कर्मी का इलाज कराया जा रहा है। इनकी स्थिति सामान्य है।

सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया
घटनास्थल पर पहले से ही पुलिस केंद्र, गया तथा थाना स्तर से पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले की गंभीरता से लेते हुए तुरंत घटनास्थल के निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज को घटनास्थल पर भेजा गया। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विधि-व्यवस्था का संधारण के लिए सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। वर्तमान में आरोपियों लोगों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें