फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान महोत्सव, हिंदू सेवा समिति कर रही यह आयोजन

Thu, 27 Mar 2025 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : 12 अप्रैल को हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस  अवसर पर भजन संध्या, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, झांकी नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
मंगल पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू सेवा समिति बिहार के तत्वावधान में राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित टैम्प स्टैंड चौराहा पर चतुर्थ हनुमान महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल को हर्षपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भजन संध्या, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, झांकी नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: किसी की आंखों में देख वह कह रही- हम मर्जी से आए, खुश हैं; दादी की फरियाद- कसाई है, मार देगा या बेच आएगा
विज्ञापन


 समिति के संरक्षक एवं विधान परिषद के सत्तारुढ़ दल के सचेतक संजय मयूख एवं समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है। उनके नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों के समूह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समिति के सदस्य दीपक अग्रवाल ने कहा कि समिति की ओर से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन होंगे। वहीं देश के कई ख्यातिप्राप्त कलाकारों की टोली इस आयोजन की शोभा बढ़ाने आ रही है। कार्यक्रम के दौरान शहर के कई चर्चित व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन को लेकर समिति के सभी पदाधिकारी दिन रात कार्ययोजना पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें