फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शिक्षक नहीं हत्यारा है वह, खेत में जोतकर मासूम की कर दी हत्या

Sun, 16 Feb 2025 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Murder Case : एक शख्स ने एक मासूम की जिस तरह से हत्या की है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। खेत में जोतकर बच्चे की हत्या कोई कैसे कर सकता है? आरोप उस शख्स पर लगा है जिसे लोग शिक्षक कहते हैं। 
विज्ञापन
बच्चे का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में एक शिक्षक ने एक मासूम को खोत में जोत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवढन गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान अलीनगर लेवढन गांव निवासी संजीत कुमार चौधरी के पुत्र आयुष कुमार (10) के रूप में की गई है। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से रोटावेटर को काट कर भीतर फंसे बच्चे के शव को बाहर निकाला। आरोपी गांव का सरकारी शिक्षक प्रभु महतो है।

विज्ञापन


बच्चे के पिता से हुआ था विवाद 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि प्रभु महतो सरकारी शिक्षक होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता था। वह अक्सर गरीब लोगों को या ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते रहता था। संजीत कुमार चौधरी उसके इस बात का विरोध करते थे। रविवार को प्रभु महतो अपने दोस्त के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जोतवा रहा था। इसी दौरान आयुष भी वहां आ पहुंचा। आयुष को शिक्षक ने साजिश के तहत ट्रैक्टर पर बैठा लिया और फिर खेत जोतने के समय ट्रैक्टर पर बैठे आयुष को धक्का दे दिया जिससे बच्चा ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और फिर वह उसे तब तक खेत में जोतता रहा जब तक पूरी तरीके से बच्चे का शव कटकर अलग-अलग नहीं हो गया।

शिक्षक और ट्रैक्टर चालक को बनाया है आरोपी 
 घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक और आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में बच्चे के परिजन ने आरोपी सरकारी शिक्षक प्रभू महतो और ट्रैक्टर चालक शिवशंकर सिंह को हत्या का आरोपी बनाया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर के चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गयी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में परिजन ने  किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें