फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी की सालगिरह भी नहीं मना सका सुधीश; गोपालगंज के युवक की पटना में हत्या किसने की?

Tue, 11 Mar 2025 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: परिजनों का कहना है कि सुधीश रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। सुधीश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह बात समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन
सुधीश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने सोमवार देर रात जिस युवक को गोली मारी थी, उसने मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवक मूल रूप से गोपालगंज का रहने वाला था। पटना में ऑनलाइन सेंटर चलाता था और यहीं पर राजीव नगर थाना क्षेत्र मौर्य पथ स्थिल नंदनपुरी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुधीश की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। पिछले साल 23 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। अगले माह शादी की सालगिरह की तैयारी में अभी से ही जुट गया था। लेकिन, अपराधियों को उसकी खुशी रास नहीं आई और सुधीश को गोली मार दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सुधीश की शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
दुकान बंद कर लौट रहा था
बताया जा रहा है कि सुधीश बायपास स्थित अपनी ऑनलाइन सेंटर बंद कर रात्रि में घर लौट रहा था। तभी घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी इलाके में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी की है। घायल व्यक्ति का नाम सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन है।

परिजन बोले- किसी से दुश्मनी भी नहीं थी
परिजनों का कहना है कि सुधीश रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। सुधीश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें