Murder Case : हत्या के एक मामले में परिजन ने पुलिस से गुहार लगायी कि मेरी बेटी की लाश कब्र से निकाला जाय। शुरूआती समय में पुलिस ने आना-कानी की, लेकिन फिर कुछ ऐसी बात हुई कि पुलिस अब शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमोर्टम करा रही है।
गोपालगंज जिले में पुलिस ने कब्र खोदकर महिला का शव निकाला है। घटना विजयीपुर थाने के रौतारी गांव की है। मृतका का नाम नूरजहां खातून है, जो गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रौतारी गांव निवासी बैतुल्लाह की पत्नी है। मृतका का पति ओमान में नौकरी करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस कहना है कि घटना 17 फरवरी के दिन एक बजे की है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नूरजहां को उसके ससुर शमिउल्लाह, सास सबनिया, ननद रूबी, नरगिस, सीमा तथा रुबीना ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बेटी के ससुराल देवरिया गए तो वहां अस्पताल में लड़की मरणासन्न अवस्था में पड़ी थी। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, किंतु मृतका के ससुर ने इलाज न करा कर घर लाकर उसे दफना दिया। बाद में पता चला कि लड़की की मृत्यु हो गई है। पुलिस 20 फरवरी को दहेज उत्पीड़न व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी कि इसी बीच पिता की मांग पर पुलिस ने मंगलवार को कब्र खोदकर महिला का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
मृतका के पिता ने बेटी के पति, सास, श्वसुर, ननद सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न तथा हत्या की प्राथमिकी कराई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को कब्र में दफना दिया गया है। शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया जाए। मृतका के पिता किताबुद्दीन ने कहा कि दामाद ओमान से अपने पिता शमिउल्लाह सहित घर के सदस्यों को कहता था कि दहेज में ₹200000 तथा एक मोटरसाइकिल मांगो। अगर नहीं मिलता है तो उसकी लड़की को मार कर फेंक दो ।