फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छात्राओं से मसाज कराने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, डीएम बोले- कॉलेज में कड़ी सुरक्षा उपलब्ध कराएं

Thu, 22 Aug 2024 05:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : जीएनएम कॉलेज में मसाज करवाने वाले और शराब पीने वाले प्रभारी प्राचार्य पर डीएम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई तब हुई जब 'अमर उजाला' ने उस प्राचार्य के वायरल फोटो के साथ छात्राओं की शिकायत को प्रकाशित किया। यह 'अमर उजाला' के खबर का असर है।
विज्ञापन
खबर का असर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के जीएनएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर पश्चिम चम्पारण के डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम ने यह कार्रवाई आरोपी प्राचार्य के वायरल फोटो और छात्राओं की शिकायत करने के बाद की है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है।  डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार से जीएनएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी के अनुरोध के आलोक में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार ने प्रभारी प्राचार्य, जीएनएम कॉलेज बेतिया, मनीष जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


डीएम ने कहा छात्राओं को पर्याप्त सुरक्षा मिले 
जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य पर कई विभिन्न गंभीर आरोप लगाये थे। आरोपों की जाँच सिविल सर्जन के माध्यम से करायी गयी, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए गए। प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई हो इसके लिए आज जीएनएम कॉलेज के छात्राओं ने पश्चिम चम्पारण के डीएम से मुलाकात की और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 
जिलाधिकारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात की और कार्रवाई करने का अनुरोध किया। अपर मुख्य सचिव ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने जीएनएम कॉलेज के छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, बेतिया से भी बात की और छात्राओं को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें