फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आहर में डूबकर लड़की की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम; अनियमितता एवं लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

Thu, 03 Jul 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर घर के लोगों ने लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर ग्रामीणों ने आहर से उसका शव निकाला, जिसके बाद जमकर बवाल किया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में गुरुवार को आहर में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान भीम यादव की पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। घटना वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के नकटी महुगाईन की है। लड़की की मौत की खबर सुनकर परिजन भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शाम में पास के देदौर आहर की तरफ किसी काम के लिए गई थी।आहर के घाटों पर चलने के क्रम में पैर फिसलने से वह आहर में गिर पड़ी। काफी कोशिश के बाद भी वह आहर से निकल नहीं पायी जिससे उससे की डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आहर में लघु जल सिंचाई योजना से हाल ही में मिट्टी कटाई की गई है, जिसके घाटों को बहुत ऊंचा बना दिया गया तथा उसका समतलीकरण नहीं किया गया। स्वजन और ग्रामीण मिट्टी कटाई कार्य में त्रुटि को ही डूबने का कारण बताते हुए उसके शव को सड़क पर रखकर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करने लगे, जिससे वजीरगंज फतेहपुर सड़क पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना जंक्शन पर घूम रहा है बच्चा चोरी करने वाला गिरोह, 2 लाख 70 हजार में बेचा था, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह एवं थाना अध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा पहुंचे और मिट्टी कटाई में लगे एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मृतिका के स्वजन को उचित मुआवजा देने का आश्वासन देकर सड़क से लोगों को हटाए। ग्रामीणों का आरोप है कि आहर की खुदाई में एजेंसी द्वारा काफी अनियमितता एवं लापरवाही बरती गई है। घाटों के निर्माण में सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। खुदाई से निकाली गई मिट्टी को वहां से हटाया नहीं गया और घाटों को काफी ऊंचा करके छोड़ दिया गया है। ग्रामीण इसके घाटों को ठीक करने की भी मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अभी तो शुरुआत हुई है, आगे और भी कई जाने जा सकती है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि लड़की के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दिया गया है। प्रभारी अंचल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतिका के स्वजन को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने के लिए अविलंब अनुशंसा भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें