फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमी ने शादी से मना किया तो प्रेमिका ने पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग; अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 09 Nov 2024 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: लोगों का कहना है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किया तो युवती गुस्से में आकर युवक के दुकान के सामने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आसपास के लोग इस घटना को देख दंग रह गए।
विज्ञापन
इसी जगह युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले से शादी करने से मना करने पर युवती ने बस स्टैंड के समीप आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड की समीप की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस गंभीर रूप से जख्मी युवती को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन

 
दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के समीप एक युवती ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन, उक्त घटना में युवती पूरी तरह आग में झुलस गई। लोगों ने बताया कि बीते ढाई साल से सौरभ कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक द्वारा शादी से इनकार किया तो युवती गुस्से में आकर युवक के दुकान के सामने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आसपास के लोग इस घटना को देख दंग रह गए। दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आठ नवंबर को युवती का 18 वां जन्मदिन था
युवक ने कहा था कि 18 वर्ष पूरा हो जाएगा तो हमलोग शादी कथ कर लेगे। आठ नवंबर को युवती का 18 वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच कर बताया कि हमारी शादी की उम्र हो गई है। यह बात सुनते ही युवक ने शादी से इनकार कर दिया। यह बात से युवती बौखला गई और प्रेमी के दुकान के सामने आग लगाकर आत्महत्या करने के लिए अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। लोगों ने इस बात की जानकारी डायल 112 की टीम को दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से युवती को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें