फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गौतम अदानी ने बिहार आकर क्या दिया? 'अखंड ज्योति' से राज्य के लोगों को फायदे पर क्या बोले मंगल पांडे

Sun, 17 May 2026 07:03 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी आज बिहार के सरण जिले पहुंचे। यहां उन्होंने नेत्र चिकित्सा परियोजना की नींव रखी। उन्होंने खा की आने वाले तीन साल में बिहार में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा हूं। आइए जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
सारण पहुंचे गौतम अदाणी और उनकी पत्नी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी आज बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने सारण में आंख के अस्पताल की सौगात की। 150 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस अस्पताल को देश के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल का बनाने का दावा किया गया है। गौतम अदाणी ने बिहार में अदाणी समूह पहले से ही ऊर्जा और सड़क परियोजना पर काम कर रहा है। आने वाले तीन साल में 60 हजार करोड़ तक के निवेश की तैयारी है।

 

इधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई परियोजना के भूमि पूजन का हार्दिक स्वागत किया हैै। उन्होंने कहा कि बिहार के सारण जिले के मस्तीचक गांव में जिस तरह उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा परियोजना का भूमि पूजन किया, वह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मैं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के नाते इस पुनीत कार्य का हृदय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’’ के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार की नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के कारण ही आज अदाणी समूह जैसे बड़े उद्योग घराने बिहार में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवा में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। 

School News: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला; आठवीं कक्षा तक के लिए पटना के विद्यालयों पर नया समय लागू

विज्ञापन

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। एम्स पटना, एम्स दरभंगा का निर्माण, दरभंगा मेडिकल कॉलेज का उन्नयन, हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अधारभूत संरचना का विस्तार और आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को संबल दिया है। इसी कड़ी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विस्तार से ग्रामीण बिहार के लाखों लोगों को आंखों का किफायती और अत्याधुनिक इलाज अपने घर के पास मिलेगा। मोतियाबिंद से लेकर जटिल रेटिना सर्जरी तक अब किसी गरीब को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह परियोजना शुरू होने के बाद दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र उपचार नेटवर्क के रूप में स्थापित होगी और बिहार ’मेडिकल टूरिज्म’ के नक्शे पर भी उभरेगा। यह ‘डबल इंजन सरकार’ के विकास मॉडल का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जहां केंद्र और उद्योग जगत मिलकर राज्य का भाग्य बदल रहे हैं। इस परियोजना से गांवों और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों की आंखों के लिए किफायती और बेहतर इलाज सुनिश्चित हो पाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें