फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विद्यालय में गैस सिलेंडर ब्लास्ट; रसोईया सहित तीन लोग झुलसे, बच्चों की बची जान

Fri, 24 May 2024 01:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : विद्यालय के भीतर रसोईया खाना बनाने पहुंचे। गैस लीकेज होने के कारण चूल्हा जलाते ही अचानक आग धधक गई, जिसमें रसोईया सहित तीन लोग झुलस गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल, जहां घायल लोगों को भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी से सिलेंडर ब्लास्ट होने से रसोईया सहित तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। यह घटना रंगरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नासी टोला का है। 

विज्ञापन


गैस लीकेज होने से हुई घटना 
घटना के संबध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रसोईया खाना बनाने विद्यालय पहुंचे। गैस लीकेज होने के कारण चूल्हा जलाते ही अचानक आग धधक गई, जिसमें रसोईया सहित तीन लोग झुलस गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में रसोईया सविता देवी, स्कूल के प्राचार्य इंद्रजीत कुमार सिंह और शिक्षक विपिन कुमार झुलस गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी स्कूली बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

मिड डे भोजन देने से पहले हुई घटना 
घटना के संबंध में शिक्षकों और बच्चों का कहना है कि रसोईया सविता देवी बच्चों को मध्यान भोजन देने के लिए सब्जी को दुबारा गर्म करने गई थी। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत कुमार सिंह और शिक्षक विपिन कुमार वहां पहुंच गये और आग बुझाने में लग गये। लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीनों झुलस गए।
विज्ञापन


प्राचार्य की स्थिति गंभीर 
स्कूल के अन्य शिक्षकों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फौरन पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुँच गई।  विद्यालय के शिक्षक और पुलिस प्रशासन ने तुरंत डॉक्टरों की एक टीम को विद्यालय परिसर में बुलाया और फिर उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार प्राचार्य इंद्रजीत सिंह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जबकि शिक्षक विपिन कुमार और रसोईया सविता देवी इलाजरत हैं। स्थानीय पुलिस विद्यालय परिसर में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्कूली बच्चे इस घटना के बाद काफी भयभीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें