फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरी बेटी के कॉल पर पिता ने कहा- रॉन्ग नंबर : गैंगरेप के बाद मौत, मारने वाला जेल में; जिंदा लौटी तो कई राज खुले

Wed, 24 Jul 2024 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News : इस बार गैंगरेप पीड़िता लड़की मरने के बाद जिंदा लौटी है। बताया- लौटने से पहले पिता को कॉल किया तो रॉन्ग नंबर बता बात नहीं की। पिता ने पहले ही इस बेटी के नाम पर किसी दूसरे का दाह-संस्कार कर दिया था। क्या है पूरी कहानी?
विज्ञापन
नगर थाना की पुलिस जांच कर रही। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या हुई थी। पुलिस ने लड़की के शव को 22 जून को बरामद भी कर लिया था। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद 26 जून को घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। अबब अचानक लड़की जिंदा हो गई। पुलिस ने लड़की को पुलिस ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। हालांकि, मनरेगा पार्क से जिस लड़की के शव को बरामद किया था, वह शव किसका है? इसके बारे में पुलिस ने कुछ बताया नहीं है। इधर, जिंदा लौटी लड़की ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए जो कि चौंकाने वाले हैं। 

विज्ञापन


पिता ने रॉन्ग नंबर बताकर फोन काट दिया
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि 16 जून की रात को वह अपने प्रेमी नौशाद राजा से मिलने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों उसके साथ मारपीट करने लगे। वह जान बचाकर वहां से भागी और ग्रामीण मुन्ना पासवान के घर पहुंच गई। मुन्ना की नीयत बदल गई। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जबरन एक गाड़ी मुझे बैठा लिया और किसी दूसरे स्थान पर ले गया। इसके बाद उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से मेरा रेप किया। इसके बाद मुझे छतौनी चौक पर छोड़ दिया। यहां मैं डर के कारण अपने घर ना जाकर अपने एक रिश्तेदार के घर तुरकौलिया जाने लगी। मेरी हालत ठीक नहीं थी। इसलिए मैं रास्ता भटक गई। भटकते-भटकते मैं संजय सहनी की पत्नी से मिली और वह मुझे अपने घर ले गई। जहां मैंने उसे सारी आपबीती बताई लेकिन अपने घर में नहीं बताने की विनती भी की। इस बीच कुछ दिन बीतने पर मुझे घर की याद आने लगी तब मैने अपने पिता को फोन भी किया। लेकिन, उन्होंने रॉन्ग नंबर बताकर फोन काट दिया।

आरोपी ने रेप के दौरान लड़की की मौत की बात कही थी
इधर, लड़की की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में तीन नामजद और दो अज्ञात पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एकआरोपी गुड्डू साह को सीतमढ़ी जिला से गिरफ्तार कर लिया था। हैरानी की बात यह है कि उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। पुलिस की गुड्डू साह ने अपने बयान में बताया था कि वह अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का रेप किया जिस दौरान उसकी मौत हो गई। तब हम सब ने मिलकर उसके ही दुपट्टा में उसके शव को लपेटकर धनौती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिसिया दबिश के कारण एक आरोपी  रंजन पासवान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और नौशाद राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लोगों का कहना है कि पुलिस के थ्योरी में भी कई पेंच नजर आ रहे हैं। अगर नाबालिग लड़की जिंदा है तो पुलिस ने जिस शव को बरामद किया वह किसका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें