फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : होटल में गैंगरेप; झांसा देकर साथ ले गया, फिर दो दोस्तों को बुलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 02 Nov 2024 12:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : गांव के एक युवक ने घूमने के बहाने नाबालिग किशोरी को बाइक से ले गया। फिर उसे लेकर होटल गया, जहां उसने धोखे से उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के एक गांव में तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर होटल में ले गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना सराय थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी को इमादपुर के पास छोड़ कर फरार हो गये, जहां से किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। इस मामले में परिजनों के शिकायत पर सराय थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। किशोरी का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म 
इस संबंध में पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव निवासी सोनेलाल चौधरी के पुत्र मनीष कुमार ने बीते मंगलवार की देर रात किशोरी को बहला-फुसला कर घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद युवक ने घूमने चलने की बात कहकर किशोरी को बाइक से ले गया। पुलिस का कहना है कि मनीष ने देर रात फोन कर अपने दो दोस्त गांव के ही शत्रुघ्न महतो के पुत्र रोहित कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर इमाइपुर गांव निवासी पंकज यादव के पुत्र गौरव कुमार को बुला लिया तथा तीनों मिलकर उसे एक होटल में ले गये, जहां आधे घंटे तक उसे कमरे में बंद रखने के बाद तीनों नशे की हालत में आए तथा पानी में नशीला पदार्थ मिला कर नाबालिग को जबरदस्ती पिला दिया। इसके बाद उसे चक्कर आने लगा और फिर वह बेहोश हो गई। फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि होश आने के बाद तीनों उसे ले जाकर देर रात ही इमादपुर के पास ले जाकर छोड़ कर फरार हो गये। अर्ध विक्षिप्त अवस्था में घूमते देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए जहां किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बतायी।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
परिजन उसे लेकर सराय थाना पहुंचे तथा पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें