फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिविल कोर्ट पेशकार की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी के भाई पर लगा है आरोप

Fri, 01 Nov 2024 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar :  20 मई को सिविल कोर्ट पेशकार की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके परिजनों ने पेशकार और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। आज आरोपी पेशकार की चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में सिविल कोर्ट पेशकार को चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक स्वर्गवासी पत्नी के छोटे भाई पर लगा है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डीएसए ग्राउंड के पास की है, जहां दोस्त के साथ मेला घूमने आए सिविल कोर्ट पेशकार को नकाबपोश ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान पार्वती हाता निवासी रामनाथ प्रसाद के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


पत्नी की हत्या का था आरोपी 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते 20 मई को गौरव की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी। मौत के बाद प्रियंका के परिजनों ने पेशकार गौरव  सहित उनके माता पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं गौरव बायसी कोर्ट में पेशकार का काम करते थे। घटना के बाद से ही करीब छह माह से घर छोड़कर फरार थे। बेल को लेकर गौरव पटना हाईकोर्ट में फाइल किया था, जहां हाईकोर्ट के द्वारा पेशकार गौरव की गिरफ्तारी को लेकर रोक लगा दिया था। दो दिन पूर्व ही गौरव पटना से पूर्णिया आए थे और डीएसए ग्राउंड के पास रूम लेकर रह रहे थे।

पत्नी के छोटे भाई पर लगा हत्या का आरोप 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शुक्रवार देर शाम पेशकार गौरव अपने दोस्त के साथ मेला घूमने के आए थे। इसी दौरान मृतक की स्वर्गवासी पत्नी प्रियंका कुमारी का  छोटा भाई गमछा औढ़कर आया और उसके सीने में चाकू घोंपकर दिया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद आरोपी के दोस्तों ने आरोपी युवक को पड़कने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। आननफानन में दोस्तों ने इलाज के लिए गौरव को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक की स्वर्गवासी पत्नी के छोटे  भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें