फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Officer Transfer : बिहार के दिग्गज आईएएस अफसरों का तबादला; सूची में किसका नाम, नई पोस्टिंग भी देखें

Thu, 19 Sep 2024 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : गुरुवार का दिन बिहार के लिए हड़कंप वाला रहा। आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे की खबर आने के कुछ ही देर बाद बिहार के दिग्गज आईएएस अफसरों के तबादले और प्रभार बदले जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग आम तौर पर दिन में तबादले की अधिसूचना जारी नहीं करता है, लेकिन गुरुवार को उधर पुलिस महकमे में आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे से मचे हड़कंप के बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई दिग्गज अधिकारियों के तबादले की खबर आ गई। कुल सात अफसरों के कामकाज में बदलाव की अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे संजय अग्रवाल
आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। लिस्ट ने पहले नंबर पर पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सीनियर आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल कृषि विभाग के साथ साथ परिवहन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 

डॉ. आशिमा जैन को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी
वहीं परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहीं डॉ. आशिमा जैन का तबादला किया गया है। उन्हें वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग में सचिव (व्यय) दीपक आनंद को श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग में सचिव पद के अलावा कारा एवं सुधार सेवा विभाग में महानिरीक्षक की अतिरिक्ति जिम्मेदारी संभाल रहे प्रणव कुमार को सामान्य प्रशासन के जांच आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी की गई है। 
विज्ञापन




लक्ष्मण तिवारी को छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी की कमान
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी व 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी का तबादला हुआ है। उन्हें अगले आदेश तक छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 14 के अधीन कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति एवं धारा 163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती है। इसी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें