फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फ्रांस की महिला ने रखा करवा चौथ का व्रत, वीडियो कॉल से पति को देखा

Sun, 20 Oct 2024 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : बिहार में करवा चौथ के बढ़ते क्रेज से प्रेरित होकर एक विदेशी महिला ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे रीति-रिवाज से व्रत को पूरा किया और फिर वीडियो कॉल कर अपने पति को देखकर व्रत को पूरा किया।
विज्ञापन
विदेशी महिला करवा चौथ का व्रत करती हुई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सनातन परंपराओं के प्रति विदेशियों के बीच क्रेज बढ़ा है। बीते दिनों गया धाम में आयोजित पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों से विदेशी पर्यटक गया पहुंच कर अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया था। वहीं फ्रांस से बोधगया आयी विदेशी महिला ने करवा चौथ का व्रत रखी है।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध का दर्शन करने पहुंची थी बोधगया
 मिली जानकारी के मुताबिक फ्रांस की विदेशी महिला मगाली भगवान बुद्ध का दर्शन व साधना करने बोधगया पहुंची है। इसी बीच भारतीय सभ्यता संस्कृति से प्रभावित होकर वह आज का करवा चौथ व्रत के बारे में जाना। भारतीय संस्कृति में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखकर अनुष्ठान पूरा करते है। बोधगया में स्थित मम्मी जी एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट में फ्रांस की विदेशी महिला मगाली पहुंची है।

व्रत का महत्त्व समझने के बाद किया करवा चौथ 
इस संबंध में ट्रस्ट के सचिव मुन्ना पासवान ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से रह रही है। संस्था के स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्हें पढ़ाई का टिप्स भी बता रही है। इसी बीच जब वह करवा चौथ के बारे में जाना तो वह प्रभावित होकर निर्जला उपवास रखकर करवा चौथ व्रत की। विदेशी महिला के पति फ्रांस में है तो वह वीडियो कॉल कर अपने पति को अनुष्ठान के बारे में बताई। जिसके बाद वह चलनी से अपने पति को देखा और अनुष्ठान को पूरा किया। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ करने से पति और पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और पति की लंबी उम्र होती है।व्रत को विधिपूर्वक करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। मगाली ने भी करवा चौथ का व्रत रखकर पौराणिक कथा को सुना।अपने पति को वीडियो कॉल से देखने के बाद जल ग्रहण किया। वहीं मगाली ने बताई की जब वह इस व्रत के बारे में जान तो उसने भी उपवास रखकर इसे करने की इच्छा हुई और अपने पति की दीर्घायु की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें