फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: केन्या भेजने के नाम पर यूपी के बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे फंसाता था ग्राहक

Sun, 01 Jun 2025 06:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar : उत्तर प्रदेश के 10 बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने ठगी की पूरी कहानी भी बताई।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के 10 बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी त्रिलोकपुर गांव निवासी रंजन कुमार सिंह उर्फ मुकेश रावत के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


 ऊंचकागाव थाने के दरोगा संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के 10 बेरोजगार युवकों को केन्या में रोजगार दिलाने के नाम पर आठ लाख  45 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपित अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी रंजन कुमार सिंह उर्फ मुकेश रावत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने विदेश भेजने के लिए प्रचार करने में प्रयोग करने वाला लगभग एक हजार पंपलेट की प्रति व फर्जी पता लिखा हुआ आधार कार्ड बरामद किया है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में बेड के लिए करना पड़ा था घंटों इंतजार
विज्ञापन


इस मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव निवासी इंद्रजीत गुप्ता के आवेदन पर गिरफ्तार आरोपित के अलावा भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के सुभाष सिंह और अमित राज के विरुद्ध दो माह पहले प्राथमिकी कराई गई थी। अपने आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह नवंबर 2024 में तमकुही राज बाजार में घूमने गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें बाजार में केन्या देश भेजने के लिए प्रचार कर रहे वाहन से पंपलेट मिला था। इस बात की चर्चा उन्होंने अपने दोस्तों से की थी। इसके बाद इंद्रजीत कुमार अपने 10 दोस्तों के साथ पंपलेट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किए, जिसमें मोबाइल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपने ऑफिस का पता दिल्ली स्थित आनंद विहार में बताते हुए पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से मेडिकल करा कर कंपनी के पते पर भेजने के लिए कहा था। इसके बाद सभी युवको ने मेडिकल की प्रति कंपनी के पते पर भेज दी। इसके बाद कुछ लोगों ने युवको के पास फोन कर मिलने के लिए उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बुलाया था। वहां पहले से तीन युवक उपस्थित थे। इसके बाद उपस्थित लोगों ने रोजगार के लिए पहुंचे युवाओं से केन्या भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति अस्सी हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: जमीन से जुड़ी समस्या है तो इस नंबर पर कॉल करें, राजस्व एवं भूमि सुधार के हेल्पलाइन सेंटर का शुभारंभ

वहीं पूरा पैसा देने के बाद ही वीजा और फ्लाइट का टिकट देने की बात बताई। इसके बाद युवको ने उक्त लोगों को एक लाख दस हजार रुपये नगद व दो अलग-अलग किस्तों में खाते पर कुल आठ लाख 45 हजार रुपये की राशि खाते पर भेज दी थी। इसके बाद उक्त लोगों द्वारा दिए गए टिकट व वीजा लेकर फ्लाइट के निर्धारित तिथि पर एयरपोर्ट पहुंचने पर पाया गया कि  उनके  फ्लाइट का टिकट कैंसिल कर दिया गया है। वही वीजा की जांच कराने पर वह भी फर्जी पाया गया।इसके बाद पीड़ितों ने आरोपितों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपितों का मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद मामले में पीड़ित इंद्रजीत गुप्ता के आवेदन पर उचकागांव थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। तभी से सभी आरोपित फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें