फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पटना में अचानक ट्रक का टायर ब्लास्ट हुआ फिर ऐसा हुआ

Mon, 29 Jan 2024 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सोमवार दोपहर रोड पर अचानक ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। इससे ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए झोपड़ी में घुस गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर रोड पर अचानक ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। इससे ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए झोपड़ी में घुस गया। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने चार को मृत घोषित किया
हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बा इलाके में हड़कंपमच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने जमकर हंगामा किया
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क पर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता मामला को किसी तरह शांत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें