बाढ़ के पानी से लोग परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
दर्जन भर घर पानी से घिरे
पीताम्बर बीघा गांव में भी निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दर्जन भर घर पानी से घिर गए हैं। अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के खंधा में बुधवार की सुबह बांध टूटने से खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। जिसकी मरम्मत्ती का कार्य शुरू कर दिया गया है। आपदा की टीम तटबंधों पर नजर बनाए हुई है। करीब 1000 बीघा में लगी फसल जलमग्न हो चुकी है।
आज सुबह 06:00 बजे तक नदियों का जलस्तर
- सकरी नदी, पौरा हेड वर्क, डेंजर लेवल 81.70 पानी का फ्लो 80.70 मीटर।
- पैमार नदी, मलीसरह, डेंजर लेवल 68.96 पानी का फ्लो 65.25 मीटर।
- पंचाने नदी, साठोपुर पुल, डेंजर लेवल 55.25 पानी का फ्लो 54.78 मीटर।
- गोइठवा, बकरा चोरसुआ पुल, डेंजर लेवल 55.47 पानी का फ्लो 52.77 मीटर।
- जीरायन नदी, कुलती हेड वर्क, डेंजर लेवल 60.5 पानी का फ्लो 60.72 मीटर।
- सोयवा नदी, सोयवा पुल, डेंजर लेवल 56.84 पानी का फ्लो 54.14 मीटर।
- कुंभरी नदी, बेलदरियापर, डेंजर लेवल 59.15 पानी का फ्लो 57.47 मीटर।