फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता Bihar! : समस्तीपुर में पहली लुटेरी दिखी थी; बेगूसराय में पकड़ी गई रेकी एक्सपर्ट हथियार सप्लायर

Thu, 13 Apr 2023 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार सरकार अच्छे कामों के लिए महिला सशक्तीकरण की बात कर रही, आरक्षण दे रही। लेकिन, यहां महिलाएं अपराध में भी खुद को अब आगे ले जा रही हैं। कुछ महीने पहले समस्तीपुर में बिहार की पहली लुटेरी दिखी थी। अब खबर बेगूसराय से है जो अपराध का काम करतीं है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में महिला अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार अच्छे कामों के लिए महिला सशक्तीकरण की बात कर रही, आरक्षण दे रही। लेकिन, यहां महिलाएं अपराध में भी खुद को अब आगे ले जा रही हैं। कुछ महीने पहले समस्तीपुर में बिहार की पहली लुटेरी दिखी थी। एक मर्डर में शामिल थी और नाबालिग का प्रमाणपत्र लगाकर जमानत पर छूटी तो अपने नेतृत्व में बैंक लूट को अंजाम दिया। अब खबर बेगूसराय से है। यहां एक ऐसी महिला पकड़ी गई है, जो अपराधियों के टारगेट व्यक्ति या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर वारदात से पहले रेकी कर रिपोर्ट देती थी। वारदात और डिमांड के हिसाब से असलहे उपलब्ध करा रही थी।
विज्ञापन


पॉश एरिया से चलता था लूट का कारोबार
यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा सिनेमा हॉल के पास से हुई है। इसकी गिरफ्तारी से खुद पुलिस भी भौचक है। इस लेडी डॉन के पास से पुलिस ने तीन देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अगर समय रहते इस महिला डॉन की गिरफ्तारी नहीं होती तो एक स्वर्ण व्यवसाई के यहां लूट की घटना घट चुकी होती। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस महिला ने अपना संपर्क बड़े बड़े अपराधियों के साथ होने का दावा किया है।

एक स्वर्ण व्यवसाई के यहां होने वाली थी लूट
इस मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में एक स्वर्ण व्यवसाई के यहां लूट होने वाली थी। इस बात की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने डीएसपी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसके तहत उस महिला को गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने उसके कमरे से भारी मात्रा में हथियार एवं कारतूस बरामद किया। महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि एक स्वर्ण व्यवसाई के यहां हाल ही में लूट की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला
खुद रैकी कर बनाती थी लूट का प्लान
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अंकिता देवी अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराकर लूट की घटना को अंजाम करवाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह महिला बड़े बड़े व्यवसायियों के यहां जाकर रेकी करती थी। रेकी करने के बाद महिला खुद लूट की प्लानिंग तैयार करती थी।

घर में खुद रखती थी हथियार
किसी को शक न हो इसलिए महिला के घर पर हथियार सुरक्षित रखे जाते थे। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि समय रहते हुए पुलिस ने इस महिला को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया जिससे वरना शहर में एक बड़ी लूट कांड की घटना टल गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के पास से तीन देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया है।

पति भी है कुख्यात अपराधी 
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला गढ़पुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता देवी है। इसका पति दिलीप साह भी एक कुख्यात अपराधी है जो इनदिनों जेल मे बंद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें