फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में घर पर चढ़कर गोलबारी, नकाबपोश बदमाशों ने ऐसा किया; जांच में जुटी बिहार पुलिस

Thu, 20 Mar 2025 07:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी

सार

Begusarai News: लोगों का कहना है कि मंझौल थाना क्षेत्र में पिछले छह महीने में हत्या, चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके, पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल मुख्यालय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार रात मंझौल बाजार के गांधी टोला मोहल्ले में दो बाइक सवार करीब चार बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जब तक घरवालों ने पुलिस को सूचना दी, तब तक नकाबपोश बदमाश फरार हो गए।  

विज्ञापन


किसी की पहचान नहीं हो सकी
फायरिंग की यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के चट्टी रोड स्थित स्वर्गीय राम नारायण महतो के पुत्र सुंदर महतो के घर पर हुई। सूचना मिलते ही मंझौल थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घरवालों ने बताया कि बदमाशों ने खिड़की और दरवाजे पर करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। नकाबपोश होने के कारण किसी की पहचान नहीं हो सकी। फायरिंग की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।  कई पिलेट और खोखा तो यत्र-तत्र मिले।  जबकि एक खोखा गेट के लकड़ी के भीतर धंस गया था, जो काफी में मशक्कत के बाद निकालने में सफलता मिली। 

चार पिलेट और खोखा बरामद किया
पुलिस ने घटनास्थल से चार पिलेट और खोखा बरामद किया है। जांच जारी है। मंझौल थाना क्षेत्र में पिछले छह महीने में हत्या, चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके, पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जिस घर पर फायरिंग हुई, वह गली बाजार की दो मुख्य सड़कों से जुड़ा है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश एक रास्ते से आए और दूसरे रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें