Bihar: वैशाली जिले के सदर अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना को लेकर स्थानीय अस्पताल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सदर अस्पताल हाजीपुर में मरीजों में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। अस्पताल में सभी भर्ती मरीज अपनी जान बचाकर बाहर भाग निकले। गनीमत रहे कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त अस्पताल में करीब 50 मरीज डिलीवरी वार्ड में भर्ती थे। सभी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया गया है कि बुधवार की शाम बिजली के शॉट सर्किट से डिलीवरी वार्ड में आग में लग गई थी। आग लगने की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज किसी तरह अपनी जान बचाकर बच्चों को लेकर बाहर निकले। बताया जा रहा है कि आग लगने से हजारों का नुकसान पहुंचा है। लेकिन कोई भी मरीज हताहत नहीं हुआ है।
बताया गया है कि पिछले दिनों भी सदर अस्पताल हाजीपुर में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उसको लेकर बिजली विभाग और अस्पताल प्रशासन सजग नहीं हुए थे। सदर अस्पताल में पूरी तरह से अफरातफरी मची हुई थी।