फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी की विदाई के बाद घर में हर तरफ राख ही राख, शादी के समय सिलेंडर फटने से लगी आग के सदमे में परिवार

Fri, 02 May 2025 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Shivhar News: फतेहपुर थाना अध्यक्ष कोमल रानी ने बताया कि गैस सिलेंडर के कारण आग लग गई। जब तक अग्निशमन विभाग के कर्मी आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें केवल सामान ही नहीं बल्कि दो परिवारों की खुशियां जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने लड़का और लड़की वालों के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालत यह हुआ कि राख के ढेर पर ही शादी समारोह संपन्न हुआ। ग्रामीणों की मदद से लड़की वालों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और सादे-सामान्य तरह से बेटी की विदाई करवाई। बारात में आए लोग भी मायूस चेहरा लेकर लौट गए। मामला जिले के फतहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा गांव में हुआ। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कहतरवा गांव निवासी सुरेश साह की बेटी की शादी की तैयारियां अन्तिम चरण मे थी। तरियानी छपरा से बारात आने वाली थी। पंडाल सज चुका था, खाना बनने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक आग लग गई। जब तक लोग संभल पाते तब तक आग पूरे पंडल में फैल गई और देखते ही देखते गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। धमाका की गूंज से पड़ोस के लोग डर गए। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा शादी का पंडाल, घर और वहां खड़ा ट्रैक्टर तक जलकर राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और गांव में कोहराम मच गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटी की शादी को लेकर हमलोग काफी खुश थे। उसे देने के लिए वाशिंग मशीन, फ्रीज, टीवी, गोदरेज, पलंग, कुर्सी, कपड़े, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत कई कीमती सामान लाए थे। लेकिन, आग की चपेट में आने से सारे सामान जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं आग ने वेल्डिंग की दुकान सहित बगल के खेत में लगी मक्के की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में लाने के लिए अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। वहीं देर शाम पहुंची कुछ बारातियों के बीच सादे समारोह में विवाह संपन्न कराया गया और कुछ ही घंटों बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें