Bihar : स्कॉर्पियो तेज गति से राजेंद्र नगर की तरफ से आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो से धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कि गाड़ी में सवार लोगों को कुछ समझ में आता , गाड़ी में अचानक आग लग गई।
राजधानी पटना में अचानक एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। स्कॉर्पियो देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। आग लगते ही गाड़ी में सवार चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित धनुष पुल का है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी राजेन्द्र नगर पुल से अगमकुआं की तरफ जा रही थी। गाड़ी अभी राजेन्द्र नगर पुल पर चढ़ा ही था, तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। जबतक चालक कुछ समझ पाता तब तक आग से गाड़ी घिर चुकी थी। हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोग सूझ बूझ से काम लिया और समय रहते गाड़ी से कूद कर सभी अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना अग्निशमन को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोग बाहर निकले। फायर ब्रिगेड की ने किसी तरह आग पर काबू पाया।