फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हनुमान मंदिर के अंदर गए लोग तो रह गए दंग, कहने लगे चमत्कार हो गया; कुछ देर पहले ही लगी थी भीषण आग

Sun, 28 May 2023 06:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : हनुमान मंदिर में भीषण आग देख इलाके के लोग दंग रह गए। फायरब्रिगेड की टीम आई लेकिन वह भी एक घंटा लेट। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझी तो लोगों को डर था कि इस प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के अंदर सबकुछ जलकर राख हो गया होगा लेकिन जब वह अंदर गए तो हैरान रह गए। 
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के घंटाघर के पास स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। अगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई आग बुझाने की कोशिश में जुट गया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया लेकिन इसके बाद भी अग्निशमन दल को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। 

विज्ञापन


लोगों में इस बात की भी नाराजगी रही कि आग इतना भयंकर लगी थी इसके बाद भी अग्निशमन की गाड़ी को आने में एक घंटा का समय लग गया।  ग्रामीणों का कहना है कि पहले अग्निश्मन की छोटी गाड़ी पहुंची और फिर तेज आग को देखते हुए बड़ी गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। लोग जब मंदिर के अंदर गए तो हैरान रह गए। ऐसा लग रहा था कि यहां कभी आग लगी ही नहीं हो। कोई नुकसान न देख लोग इसे चमत्कार बताने लगे। वह जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे।

पुजारी की लापरवाही से लगी आग 
स्थानीय लोगों का कहना था कि शनिवार को दीया जलाने के बाद लापरवाही होने के कारण आग लगी है। उनका कहना है कि इस आग लगने की वजह से मंदिर कैम्पस में रखे सारे ध्वज और झंडे जलकर राख हो गये। बांस में आग लगने के कारण आग की तेज लपटें तेज हो गई थी।
विज्ञापन


नहीं हुआ मंदिर को कोई नुकसान 
आग इतनी प्रचंड थी कि हर कोई इस बात से सशंकित हो रहा था कि यह आग मंदिर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। करीब एक घंटे के बाद अग्निशमन की गाडी घटनास्थल पर पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद जब लोग मंदिर के अंदर गए तो मंदिर के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। मंदिर में जो नजारा शाम में पूजा आरती के समय था वही नजारा अभी भी बना हुआ था। मंदिर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल पर जुटे लोग आग बुझने के बाद मंदिर की स्थिति  को देखकर जय श्री राम के नारे लगाने लगे। वह कर रहे यह चमत्कार ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें