फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हस्ताक्षर नहीं करने पर दबंगों ने महिला सरपंच को जमकर पीटा, पति और देवर सहित चल रहा इलाज

Mon, 18 Nov 2024 03:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : बिहार में दबंगों ने महिला सरपंच की जमकर पिटाई कर दी। हल्ला-गुल्ला सुनकर बीच-बचाव करने आये उसके पति और देवर को भी दबंगो ने जमकर पीटा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इलाजरत महिला सरपंच। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं करने पर पंचायत के दबंग लोगों ने महिला सरपंच की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं हल्ला-गुल्ला सुनकर बीच-बचाव करने आये उसके पति और देवर की भी दबंगो ने जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला दरभंगा जिले के जिला के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो पंचायत का है। पीड़िता सरपंच छोटकी देवी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


हस्ताक्षर तुरंत नहीं करने पर दबंगों ने की पिटाई 
घटना के संबंध में पीड़िता सरपंच छोटकी देवी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रविन्द्र यादव ने सरपंच छोटकी देवी को एक आवेदन देते हुए उसपर हस्ताक्षर करने को कहा। महिला सरपंच छोटकी देवी ने कहा कि अभी आवेदन दे दीजिए, मैं इसको समझ लेती हूं, फिर हस्ताक्षर करके आपको आवेदन लौटा देंगे। लेकिन यह बात रविन्द्र यादव को नागवार गुजरी। इस बात से नाराज रविन्द्र यादव और उनके सहयोगियों ने थोड़ी देर के बाद वापस आये और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनके पति काशी यादव और देवर राजेश यादव भी वहां पहुँच गये और बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान दबंगों ने उनके पति और देवर की भी पिटाई कर दी, जिससे सरपंच, उनके पति और देवर तीनों  लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई 
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन घटनास्थल पट पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।  थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक किसी भी तरफ से आवेदन नही मिला है, आवेदन मिलते ही उचित कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें