फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : महिला सिपाही का थाने में लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप

Wed, 13 Nov 2024 08:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : थाने में तैनात एक महिला सिपाही का बैरक के बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ शव मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि परिजन पुलिस पदाधिकारी को आरोपित कर रहे हैं।  
विज्ञापन
इसी थाने में महिला सिपाही का मिला शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने महिला बैरक के बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। महिला सिपाही की पहचान वैशाली जिला निवासी सुरेश पंडित की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। महिला सिपाही का शव बाथरूम में तौलिया टांगने वाले हेंगर से लटक रहा था। मामला मुसरीघरारी थाने का है। पुलिस का कहना है कि मृतका के बेड से एक कॉपी में कुछ सुसाइड नोट टाइप लिखा हुआ भी मिला है, जिसमें वह शादी की बात और परेशानी की चर्चा की है। वहीं पिता का आरोप है कि शादी की तारीख तय होने के बाद भी उसके साहब छुट्टी नहीं दे रहे थे।

विज्ञापन


सिरहाने के नीचे से बरामद हुआ फंदा 
घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों का कहना है कि चांदनी बाथरूम गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक बाथरुम से बाहर नहीं निकली तो साथी पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटने ही अंदर  का नजारा देख कर सभी सन्न रह गए। चांदनी का शव फंदे से लटक रहा था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिसकर्मी का यह भी कहना है कि महिला सिपाही के बेड पर नई रस्सी से बनाया हुआ फंदा सिरहाने के नीचे से बरामद किया गया है। इस बात से माना जा रहा है कि महिला सिपाही बेड पर ही आत्महत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन साथी सिपाहियों के रहने के कारण वह बाथरूम में जाकर दुपट्टे से लटक कर जान दी।

20 नवंबर को होने वाली थी शादी, इस बात से भी थी परेशान  
महिला सिपाही की शादी 20 नवंबर को वैशाली जिला के ही बिदुपुर में पुलिस विभाग के ही एक कर्मी से होने वाली थी। माना जा रहा है कि वह इस शादी से ख़ुश नहीं थी।  साथी सिपाहियों ने बताया कि फंदे से लटकने से पूर्व वह करीब एक घंटे तक किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। फोन रखने के बाद वह बाथरूम में गई तो फंदे से लटक कर जान दे दी। सिपाही का फोन पुलिस अधिकारी ने जब्त कर लिया है। साथ ही उसके बेड से एक कॉपी में कुछ सुसाइड नोट टाइप लिखा हुआ भी मिला है, जिसमें वह शादी की बात और परेशानी की चर्चा की है।
विज्ञापन


पिता का आरोप- साहब छुट्टी नहीं दे रहे थे 
मृतका चांदनी के पिता सुरेश पंडित ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी। इसको लेकर फर्नीचर एवं अन्य सामान करीब 12 लाख रुपए की खरीदारी एक दिन पहले ही परिवार के लोगों ने की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 13 तारीख से छुट्टी लेने के लिए बोला था, जिस पर चांदनी ने बताया था कि अभी छुट्टी नहीं मिल पा रही है। साहब छुट्टी नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें