फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : स्टेशन के प्लेटफार्म पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और पिता की हत्या, हत्यारे ने खुद की जान भी ली

Tue, 25 Mar 2025 09:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News : अचानक धांय-धांय आवाज हुई। गोलियां चलीं। गोलियां चलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। भीड़ छंटी तो पता चला, गोली लगने से पिता-पुत्री समेत तीन लाशें पड़ी हैं। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत पुलिस भी पहुँच गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा स्टेशन पर मंगलवार की शाम बड़ी वारदात से अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ के बीच दनादन फायरिंग की आवाज सुनाई दी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले एक व्यक्ति और उसके साथ रही युवती की मौत हो चुकी थी। लोगों को ज्यादा कुछ समझने का मौका देने से पहले ही उन दोनों की जान लेने वाले युवक ने अपने आप को भी मार डाला। आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर उतरने वाली सीढ़ी पर यह घटना हुई।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरे स्टशन पर भागमभाग की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, नावदा थाना की पुलिस आरपीएफ सभी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बांधा गांव निवासी अनिल सिंह और उनकी पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में की गई है। वर्तमान में वह भेलाई मोहल्ले में मकान बना कर रहते थे। युवक की पहचान उसी थाना क्षेत्र के असनी निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र अमन कुमार (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना की पुलिस, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : जदयू ने उठाया सवाल, पूछा- तेजस्वी के इफ्तार पार्टी में हथियार वाला युवक कौन था

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आयुषी को उसके पिता अनिल सिंह दिल्ली भेजने के लिए ट्रेन पकड़ाने आए थे। तभी अमन वहां पहुंचा और पहले आयुषी के पिता के सिर में गोली मार दी। फिर आयुषी को गोली मारी और अंत में खुद को भी गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। अमन कुमार ने दोनों की हत्या कर फिर खुद को गोली मार ली है। प्रेम एक तरफ़ा था या दोनों तरफ से, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें