फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल नहीं जाना चाहती है 10वीं की छात्रा, साइबर फ्रॉड ने इस तकनीक के जरिए अश्लील फोटो कर दिया वायरल

Wed, 31 Jul 2024 07:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मिठनपुरा थानेदार ने बताया कि छात्रा को फेक आईडी बना कर उसे परेशान किया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से दोषियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट स्कूल की 10वीं की छात्रा स्कूल नहीं जाना चाहती है। वह डरी-सहमी हुई है। कारण यह है कि किसी साइबर फ्रॉड ने सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आईडी बना ली। अब इस आईडी से वह डीप फेक तकनीक का उपयोग कर छात्रा की अश्लील तस्वीरें वायरल कर रहा है। स्कूल जाने पर छात्रा के दोस्त उसका मजाक उड़ा रहे। उसपर फब्तियां कस रहे। बदनामी के डर से छात्रा स्कूल नहीं जाना चाहती है। छात्रा के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है
बताया जा रहा है कि चर्चित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा की उसके ही स्कूल के नाम से एक फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट सोशल मीडिया पर उसके अन्य दोस्तों को भेजा जा रहा है। यह काम पिछले चार से पांच दिनों से चल रहा है। इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो वह डर गई। इसके बाद परिजन ने जब इसका कारण पूछा तो बताया कि अब मुझे अपने स्कूल नहीं जाना है। इसके बाद जब इसको देखा गया तो उसके ही स्कूल के नाम से एक फेक आईडी बना कर इसको इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उसके क्लास में पढ़ने वाले अन्य साथियों को भेजा जा रहा है।

साइबर सेल वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है
इधर, परिजन ने मिठनपुरा थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिठनपुरा थानेदार ने बताया कि एक स्कूली छात्रा को स्कूल के नाम से फेक आईडी बना कर उसे परेशान किया जाने के संबध में शिकायत मिली है। उसकी तस्वीर को वायरल एक सोशल मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम से किया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें