परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम परीक्षा में कदाचार करने के आरोप में चाह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उन छह अभ्यर्थियों को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उनमें से एक के पास से जांच टीम ने ब्लूटूथ भी बरामद किया है। उन छह अभ्यर्थियों में नालंदा, पूर्वी चंपारण, अररिया और कटिहार शामिल हैं। नालंदा से तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये हैं। वहीं पूर्वी चंपारण, अररिया और कटिहार से एक-एक अभ्यर्थी धराये हैं, जिन पर दूसरे के बदले परीक्षा देने का आरोप है।