पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने प्रेस वार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
मैं नि:स्वार्थ सेवा करना चाहता हूं
पटना में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह फिलहाल बिहार की राजनीति मैदान नहीं उतरेंगे। वह केवल बिहार के युवाओं को जागरूक करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस्तीफा की वजह भी यही है। शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार पूरे विश्व में अग्रणी था। यह आर्यभट्ट चाणक्य, चंद्रगुप्त और जेपी की धरती है। यहां के युवा खुद को नहीं पहचान पा रहे हैं। मैं बिहार के सभी जिले में घूम घूमकर जागरूक करूंगा। उन्होंने कहा कि चार मार्च से मुंगेर से अपनी यात्रा शुरू करूंगा। यहां मैं 20 किलोमीटर उनके साथ दौड़ लगाऊंगा। इसी तरह हर जिले में जाकर लोगों के साथ दौड़ लगाऊंगा। बिहारवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार की दशा और दिशा बदलना चाहते हैं, बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, वह हमसे जुड़ें। मैं नि:स्वार्थ सेवा करना चाहता हूं।
हर चीज को पॉलिटिकल एंगल से नहीं देखिए
शिपदीप लांडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर चीज को पॉलिटिकल एंगल से नहीं देखिए। मेरे द्वारा उठाया गया कदम राजनीति से प्रेरित नहीं है। न मैं किसी के कहने पर ऐसा कर रहा है। मेरा ताल्लुक किसी पार्टी की विचारधारा से नहीं है। मेरी अपनी विचारधारा है। मैं किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से नहीं जुड़ने जा रहा है। फिलहाल बिहार की जनता के बीच जाना चाहता हूं। उनसे मिलकर बातचीत करना चाहता हूं।